जौनपुर: केराकत के मंदिरों में उमड़ा राम भक्तों की भारी भीड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केराकत नगर व आस पास के क्षेत्रों राम भक्तो में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जगह जगह मंदिरों में पूजा अर्चन भजन कीर्तन व जय श्रीराम के उद्घोष की गूंज सुनी गयी। तथा लोगो में प्रसाद भी वितरण किया गया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने भी मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया। शाम होते ही लोगों ने घरों व मंदिरों पर दीप प्रज्वलित कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सीओ गौरव कुमार शर्मा व कोतवाल राम जन्म यादव पुलिस बल के साथ शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जगह जगह चक्रमण करते देखे गये।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent