BREAKING

जौनपुर: जीतेन्द्र बने जिला केशरी व गौरव बने जौनपुर कुमार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जीतेन्द्र बने जिला केशरी व गौरव बने जौनपुर कुमार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अखाड़े में 140 पहलवानों ने दिखाई भुजाओं की ताकत 

केराकत जौनपुर। क्षेत्र के गोबरा गांव में बना अखाड़े का नामकरण मुलायम सिंह यादव करने के बाद मल्हनी विधायक लकी यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात स्व.चन्द्रदेव यादव उर्फ  चनरू यादव पहलवान के पुण्य तिथि पर गुरु वार को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ  ललई यादव ने कुश्ती दंगल का उद्घाटन किया। कुश्ती दंगल में जीतेन्द्र यादव नरायनपुर ने मोहित  पहलवान बसवत को पटखनी  देकर जिला केसरी का खिताब  जीत लिया। इसी प्रकार गौरव यादव बसवत ने अतुल यादव नई बाजार को पटखनी देकर जौनपुर कुमार बन गए। इसी प्रकार विवेक कुमार यादव त्रिलोचन ने गजराज पहलवान गोबरा को चित कर जौनपुर अभिमन्यु बनने का गौरव प्राप्त कर लिया वहीं वि·ाास यादव गद्दोपुर ने लकी यादव नई बाजार को पटखनी देकर बाल केसरी होने का अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव अभिमन्यु यादव  ने सभी विजेताओ पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का दंगल संयोजक नीरज पहलवान ने स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस अवसर सपा वाराणसी के जिला महासचिव भीष्म यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव,अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु  पतरहीं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें