BREAKING

जौनपुर: आरोग्य मेले में पशुओ का हुआ उपचार,दी गई दवा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: आरोग्य मेले में पशुओ का हुआ उपचार,दी गई दवा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नंद बाबा योजना से पशु पालक को मिलेगा लाभ

सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के इजरी पंचायत भवन परिसर में बुधवार को पशु प्रसाधन अधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा 550 पशुओं का नि:शुल्क दवा उपचार किया गया। वही पशुओ को बीमार होने व ठंड से बचाने के लिए पशु पालकों को जानकारी दी गयी। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह द्वारा गौ पूजन कर किया गया। डॉ नरेंद्र सिंह ने विभागीय योजना ,राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना आदि के बारे में पशु पालकों को जानकारी दी गयी। जबकि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ लाल रत्नाकर सिंह ने पशु पालकों को नंद बाबा योजना के बारे  जानकारी देते हुए कहा कि अगर देशी नस्ल के गायों के लिए ये योजना चलाई गई है। जिसमें अधिक दूध देने वाले पशुओ को योजना का लाभ मिलेगा। शासन के मंशानुसार 10 लीटर दूध देने वाली गायों को 10 हजार रु पये व 15 लीटर दूध देने वाली गायों को 15 हजार रु पये सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। लेकिन 15 से 60 दिन के अंदर बच्चा दिया हो उसकी जांच डेरी विभाग व पशु पालन विभाग करेगा। तब जाकर इसका लाभ मिलेगा। ब्लाक में डॉक्टर स्टाफ की कमी होने के नाते एक पशु चिकित्सक के सहारे कार्य किया जा रहा है।जब हम लोगों के पास पर्याप्त स्टाफ नही होंगे तो काम से समझौता करना पड़ता है। ब्लॉक स्तर पर पूरा टीकाकरण हो गया है। इस मौके पर विजय सिंह, सुनील सिंह, अजय यादव ,डॉक्टर स्वतंत्र देव सुनील यादव ,सुजान सिंह सहित अनेको पशुपालक मौजूद रहे।

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें