जौनपुर: विहिप ने सांसद श्याम सिंह यादव का फूंका पुतला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राम मंदिर पर दिये गये विवादित बयान से थे आक्रोशित
जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा गत दिवस राम मंदिर को लेकर दिए गए विवादित बयान से नाराज वि·ा हिन्दू परिषद ने नगर के चहारसू चौराहे पर उनका पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदशर््ान किया गया। इससे पूर्व विहिप के कार्यकर्ताओ ने सदभावन पुल से शव यात्रा निकालकर सांसद के विरु द्ध नारेबाजी करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा से विपक्षी पार्टी के नेताओ के आये दिन विवादित बयान सामने आ रहा है , इसी कड़ी में जौनपुर के बसपा सांसद श्याम सिंह यादव का नाम भी जुड़ गया है। आरोप है कि बसपा सांसद राम मंदिर को लेकर आपत्ति जनक बयान एक न्यूज़ चैनल को दिया है। श्याम सिंह यादव का बयान सुनने के बाद वि·ा हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सदभावन भावना पुल से सांसद का प्रतीकात्मक पुतला लेकर शव यात्रा निकली तथा चहारसू चौराहे पर ले जाकर पुतला दहन करके सांसद के विरु द्ध नारेबाजी की। विहिप के जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसी सौहार्द के साथ आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम को स्थापित करने जा रहे तो दूसरी तरफ बसपा सांसद टीवी चैनल पर विवादित बयान देकर देश का सौहार्द बिगाङ़ने का कार्य कर रहे है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



