BREAKING

जौनपुर: ईंट भट्ठा पर बहनोई ने जीजा को उतारा मौत के घाट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बांस व ईंट से प्रहार कर घटना को दिया अंजाम

बक्शा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरजी गांव में गुरु वार की रात्रि एक ईंट भट्ठे पर नशे की हालत में बहनोई ने बांस व ईंट से कूचकर अपने जीजा की हत्या कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई दोपहर बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मनीष सिंह के ईंट भट्ठे पर नालंदा बिहार के थाना सिलाव खैरा गांव निवासी 40 वर्षीय उमेश माझी पुत्र चंद्रिका माझी भाई बीरेंद्र माझी व पत्नी बच्चों के साथ रहकर कार्य करता था। उसी के साथ उसका जीजा राजेश माझी पुत्र जोगिंदर माझी निवासी ग्राम मखदुमपुर थाना छबीलेपुर जनपद नालंदा भी साथ रहता था। बतातें है कि दोनों ने रात में समीप ही प्राथमिक विद्यालय में बने रसोईघर के पास जमकर शराब पीया। उमेश जब पूरी तरह नशे में हो गया तो दोनों में विवाद हो गया जीजा राजेश माझी ने पहले बांस के डंडे से पिटाई किया और समीप पड़ा र्इंट उठाकर सिर पर वार कर कूच दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने मृतक के भाई बीरेंद्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें