जौनपुर: ड्रोन मशीन द्वारा नैनो यूरिया का हुआ छिड़काव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। विकसित संकल्प भारत यात्रा कार्यक्रम में ग्राम सभा फरीदाबाद मे ड्रोन मशीन से नैनो यूरिया का इस्तेमाल पौधों और फसलों को पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन देने के लिए किया गया।इसके इस्तेमाल से उर्वरक लागत में कमी आती है और ज़्यादा ऊपज मिलती है. इस प़कार के छिड़काव से प्रदूषण का असर भी कम होता है।नैनो यूरिया के इस्तेमाल से अन्य उर्वरकों की उपयोगिता क्षमता और उपज क्षमता बढ़ती है. इससे फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है उक्त बातों की जानकारी देते हुए ब्लाक कोऑपरेटिव शिल्पा तिवारी ने बताया अभी किसानों को बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी आसानी पूर्वक ड्रोन मशीन के द्वारा उर्वरक खादो का छिड़काव होगा शुरु आत के तौर पर यह मशीन किसानों के लिए लाभकारी रहेगा जहां पर किसानों के साथ ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |



