BREAKING

जौनपुर: आदेश के बावजूद क्षेत्र में कहीं नहीं जल रहे अलाव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र में जहां इन दिनों घना कोहरा पड़ रहा है वहीं कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। बावजूद इसके कहीं भी अलाव जलता नजर नहीं आ रहा है। विभाग और जिम्मेदारों की फाइल में क्या स्थिति है यह तो वही बता सकते हैं लेकिन धरातल की सच्चाई यही है कि कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। ऐसे में आने जाने वाले यात्रियों को साथ ही साथ आम आदमी को भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। बेलवार क्षेत्र के लेखपाल सूरज पाल ने बताया बाजार में तीन जगह अलाव शासन द्वारा जलवाये गये है बेलवार गांव के प्रधान के साथ बाजार वासियों से पूछे जाने पर सभी लोग अपने खर्चे से अलाव जलने की बात बताये ऐसे में साफ जाहिर होता है है कि सरकार को बदनाम करने के लिए संबंधित अधिकारी कमर कस लिये है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मछलीशहर से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि पता करवाता हूं कि सुजानगंज में अलाव क्यों नहीं जल रहा है।

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें