BREAKING

जौनपुर: अलाव की लकड़ी को लेकर सभासद व वार्ड अध्यक्ष में हाथापाई | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,सभासद की गिरफ्तारी पर हुआ हंगामा

जौनपुर। नगर में अलाव की लकड़ी की सप्लाई को लेकर शुक्रवार को एक सभासद व एक वार्ड अध्यक्ष के बीच कहासुनी के बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सरे आम हाथापाई शुरू हो गई। घटना को लोग तमाशबीन की तरह देखते रहे। इस मामले में बीजेपी वार्ड अध्यक्ष की तहरीर पर सभासद के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में सभासद कोतवाली पहुंच गये और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। सभासद साथी को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हलांकि कुछ लोग इसे ठीकेदारी का मामला भी बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को एक नगर पालिका की महिला कर्मचारी ने तहरीर दी है तो दूसरी तहरीर शिव शंकर साहू ने पुलिस को दी है। बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सभासद के दो गुट आपस में भिड़ गए,अलाव की लकड़ी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष कछ सभासद से भिड़ंत हो गई जिसमें भाजपा के वार्ड अध्यक्ष को चोटें आई हैं। सभासद दीपक जायसवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताते चलें कि शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अपने कार्यालय में मौजूद थे उसी समय अलाव की लकड़ी को लेकर वार्ड अध्यक्ष शिव शंकर साहू पुत्र स्वर्गीय राम चंद्र साहू निवासी ख्वाजगी टोला नगर पालिका अध्यक्ष पति रामसूरत मौर्या के सामने अलाव की लकड़ी जलाने के मामले को लेकर अपनी समस्या बताने लगे। इतने में सभासद दीपक जायसवाल आए और दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। शिव शंकर साहू ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सभासद ने उसे गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ से मार दिया और ज्ञान से मारने की धमकी दी। शिव शंकर साहू के साथ अध्यक्ष पति भी उसके समर्थन में कोतवाली पहुंच गए। शहर कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभासद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने सभासद दीपक जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल शिव शंकर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस के अनुसार नगर पालिका में कार्यरत अंजू राय पत्नी नीरज राय टैक्स इंस्पेक्टर पद पर है इन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कार्यालय में महिलाओं के साथ अभद्रता व बदत्तीमीजी करने का आरोप लगाया है, वही दूसरी तहरीर में शिव शंकर साहू ने दीपक जायस्वलाल के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है।

*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें