मुंबई: डॉ. दुबे को “उत्तर साहित्यश्री” सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शीतला प्रसाद दुबे को “उत्तर साहित्यश्री” सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार साहित्यिक, सामाजिक संस्था ‘अभियान’ द्वारा सांताक्रुज में 23 जनवरी को आयोजित समारोह प्रदान किया जाएगा। ‘अभियान’ द्वारा मुंबई में पिछले 35 वर्षों से उत्तर प्रदेश समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में ‘रामोदय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आशीष शेलार, सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशीर सहित कई गणमान्य एवं विद्वतजन उपस्थित रहेंगे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
mumbai



