नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। गजराज सिंह इंटर कालेज जमुनिया में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न भौतिक संसाधनों सहित पर्यावरणीय संरक्षण का बेहतरीन मॉडल बनाकर उसका प्रस्तुतीकरण किया। सबसे बेहतर तीन माडल बनाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर उत्साहित किया गया। प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि टीडी कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ धर्मराज सिंह ने छात्रों के द्वारा बनाए गए तीन दर्जन से अधिक मामलों का निरीक्षण कर उसकी उपयोगिता के बिषय में छात्रों से विधिवत जानकारी हासिल किया। जल संचयन, इलेक्ट्रिक वाहन, रिमोट वाहन,र्इंट भट्ठे व कल कारखानों से होने वाले प्रदूषण, प्रकृति में घटती आक्सीजन की मात्रा आदि से बचाव के लिए बनाए गए मामलों की सराहना की गई। जल संरक्षण को लेकर अमृत सरोवर के माडल की भी प्रशंसा की गई। प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह ने छात्रों का हौसला अफजाई किया। विद्यालय प्रबंधन संजय सिंह ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सभाजीत सिंह,संजय कुमार मिश्रा, अशोक वि·ाकर्मा, विकास सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
 |
| Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|