जौनपुर: एसडीएम नेहा मिश्रा ने निर्धनों को बांटा कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कंबल पाकर गरीबों ने ली राहत की सांस
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मंगलवार को नरहन गांव के बनवासी बस्ती में पहुंच कर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बनवासी परिवारों को कंबल वितरण किया।
तथा शासन प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजना का लाभ बनवासियों को मिल रहा है कि नहीं ,इस बारे में बनवासियों से पूछताछ किया।बस्ती में ज्वलंत समस्याओं की जानकारी लेकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने 25लोगों को कंबल दिया।
शासन द्वारा गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है जिससे इस भीषण ठंडी से लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार मूसा राम,नायब तहसीलदार द्वय हुसैनअहमद व वीरेंद्र कुमार यादव, लेखपाल व कानून भी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लेखपालों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने हल्का क्षेत्र में जाकर देखें कि यदि कोई गरीब है अथवा जरूरतमंद है तो उन्हें जरूर कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |