जौनपुर: एसडीएम बनी बिटिया का घर पहुँचने पर बैंड बाजे के साथ हुआ स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा के जाम गांव में मना जश्न,बधाई देने वालो का लगा तांता
सिकरारा, जौनपुर। यूपी पीसीएस की वर्ष 2023 की परीक्षा के जारी परिणाम में प्रदेश में 11वां और महिलाओं में तीसरा रैंक हासिल करने वाली सिकरारा के जाम गाँव निवासी व टीडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह की होनहार बिटिया श्वेता सिंह के बुधवार को प्रयागराज से घर पहुँचने पर एसडीएम बिटिया का परिजनों के साथ गाँव वालों ने बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
बुधवार दोपहर ढाई बजे श्वेता जब अपने पैतृक गांव जाम पहुँची तो पिता सत्य प्रकाश सिंह व माता सुनीता सिंह व बड़े पिता शिव लोचन सिंह व बड़ी माता कुसुम सिंह ने बुके देकर स्वागत किया श्वेता परिजनों व उपस्थित श्रेष्ठजनों के चरण स्पर्श करके घर के सामने मां चंडिका मंदिर जाकर मत्था टेककर मां चंडिका का आशीर्वाद लिया
इस दौरान भारी तादात में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग पहुँच गए बैंडबाजे की धुन के बीच घर मे प्रवेश की तो पुष्प वर्षा कर एसडीएम बनी बिटिया गया अभिनन्दन किया गया छोटे भाई शौर्य सिंह व परिजनों ने आरती उतारी ,इसके बाद वह दादी प्रभावती देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो खुशी से उसे गले लगा लिया।श्वेता की सफलता पर बुधवार को जनपदभर से लोग बधाई देने घर पहुँचे इसी क्रम में टीडीपीजी के पूर्व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह,माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रबंधक अरविंद सिंह प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा,टीडी इंटर कालेज के दिनेश सिंह,विनोद सिंह मोटे,बच्चा सिंह,सहित तमाम लोग रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)




