मुंबई: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जन-जन के मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को वर्ष 2024 भारत रत्न मरणोपरांत दिए जाने की खुशी में संपूर्ण समाज गौरवान्वित हुई है। देश के कर्मठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, युग पुरुष, मार्गदर्शक के त्याग बलिदान और उत्कृष्ट विचारधारा को सम्मान देने का कार्य देश के अनमोल रत्न, कलयुग के विष्णु रुप के धनी तथा राम राज्य का स्वप्न साकार करने वाले प्रधानमंत्री की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
विगत दिनों से कर्पूरी ठाकुर की स्वर्ण जयंती निमित्त उनके सम्मान में साहित्यकार, गीतकार माथुरकर जबलपुरी (जबलपुर), निरंजन सैन जबलपुर लिखित आल्हा गीत गायिका संजो बघेल के स्वर एवं कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई द्वारा लिखित गीत स्वयं की आवाज में संपूर्ण देश में आयोजित कार्यक्रमों में श्रोताओं द्वारा सुना जा रहा है।उक्त ऐतिहासिक सम्मान पाने पर जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति, अखिल भारतीय सविता महासंघ मुंबई, सविता समाज संस्था मुंबई, सैन प्रगति मंडल तथा मुंबई की अनेकों साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं सहित साहित्यकारों, समाजसेवियों तथा पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की।
मुंबई से हरिकेश शर्मा नंदवंशी, प्रदीप शर्मा नंदवंशी, अधिवक्ता अनिल शर्मा, संतोष नि शर्मा, गंगेश शर्मा, विक्रांत शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राधा शर्मा, एफसी शर्मा, जेपी शर्मा, कलेक्टर शर्मा, आरएल वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, पन्नालाल शर्मा, केशव शर्मा, श्याम शर्मा, हरिशंकर शर्मा, छोटेलाल शर्मा, अनिल शर्मा, अधिवक्ता बी एम शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, बाबुलाल सिंह पटेल, बाबूराम यादव, कर्पूरी शर्मा, अनिल राही, आरपी सिंह रघुवंशी, रामजीत गुप्ता, श्रीधर मिश्र आत्मिक, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, डॉ. प्रमोद वाचस्पति, शिक्षाविद् रविन्द्र शर्मा, अधिवक्ता गीरिश श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार पवन, दिनेशचंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉ. श्रीवास, बजरंग रेनीवाल, बीपी शर्मा, राकेश सेम्हुआ आदि ने संपूर्ण नाई, नाभिक, सविता, सैन, वर्मा, नापित समाज को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



