BREAKING

मुंबई: भाजपा को और मजबूत करने का संकल्प: चित्रसेन सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

मुंबई। प्रसिद्ध समाजसेवी चित्रसेन सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। तरुण कला संगम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा के एक बड़े प्लेटफार्म से जुड़े चित्रसेन सिंह, राजनीति के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन वे पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में वे लगातार कड़ी मेहनत करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 के पार के साथ नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का हम सब का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारत की उपलब्धियों का डंका बज रहा है। हम सभी पार्टी के एक सिपाही की तरह समर्पित भावना के साथ जनता के बीच रहकर काम करेंगे। उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले तथा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें