BREAKING

मुंबई: बालासाहेब ठाकरे जयंती के अवसर पर मुफ्त चश्मे वितरित | #NayaSaveraNetwork

New Delhi,Daily News,National,Local News,Naya Savera,#mumbai,#DailyNews,recent,#recent,

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती के मौके पर स्वराज्य यूथ फोरम के अध्यक्ष चेतन मंगेश कोरगांवकर ने मनराज प्रतिष्ठान के सहयोग से कुर्ला पश्चिम में पटेल मेहता बिल्डिंग क्षेत्र में एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन शिवसेना प्रभाग क्र. 6 (कुर्ला कलिना) विधानसभा प्रमुख डाॅ महेश पेडनेकर ने किया।

 इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली, नितेश राजहंस सिंह, पूर्व नगरसेविका डॉ. अनुराधा पेडणेकर, प्रवीणा मनीष मोरजकर, रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर, नदीम मलिक, रूपेश पवार, दीपू सिंह, वेंकट बोद्दुल, प्रकाश चौधरी, अजय शुक्ला उपस्थित थे। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में 570 जरूरतमंद नागरिकों की थायरॉइड, मधुमेह, रक्तचाप आदि बीमारियों की जांच की गई और दवाइयां निःशुल्क दी गईं। साथ ही में 511 नागरिकों को मुफ्त चश्मा का वितरण भी किया गया। इस शिविर में चेतन कोरगांवकर, महेश पटेल, नीलेश झंजे, प्रकाश उषागामा, फहीम शेख, रूपेश मोरे, अक्षय निकम, संदीप जायसवाल, डेविड डायस, सिद्धेश्वर भानुशाली, हर्ष जैन ने विशेष प्रयास किया।


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें