काव्यगोष्ठी के साथ मनाया गया माताप्रसाद शर्मा जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने अपने संगठन मंत्री पं. माताप्रसाद शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। अवनीश दीक्षित दिव्य जी की अध्यक्षता में संचालन पं. जमदग्निपुरी ने किया। बधाई देने के लिए गूगल मीट पर कई कवि कवयित्री व श्रोता उपस्थित हुए। सबके नाम नहीं लिखे जा सकते।
इस भव्य आयोजन को लवरेज बनाने कवियों ने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा। काव्यपाठ करने वालों में मुख्य रूप से प्रभुनाथ चतुर्वेदी, इंदू मिश्रा, सुमन तिवारी, कु. कृष्णा तिवारी, अवनीश दीक्षित दिव्य, पंकज तिवारी पं. जमदग्निपुरी आदि रहे।
सभी ने अपनी रचनाओं से मंगल कामनायें की। आपनी शानदार प्रस्तुति से सबको रोमांचित व मंत्रमुग्ध कर दिया।अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में अवनीश दीक्षित दिव्य ने कहा कि आज का आयोजन यह दर्शाता है कि हम कितने संवेदनशील और अपने पन से भरे हैं। कवियों की रचनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। आभार पं.जमदग्निपुरी ने प्रकट किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |