लखनऊ: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कई आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह तबादले केन्द्रीय चुनाव आयोग के उस आदेश के तहत किए गए हैं जिसमें कहा गया था कि कोई भी अधिकारी तीन साल से ज्यादा किसी एक जिले या स्थान पर तैनात नहीं रह सकता। संजय कुमार जिला आबकारी अधिकारी संतकबीरनगर बनाए गए हैं जबकि प्रमोद कुमार गोयल जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर बने। जितेन्द्र कुमार सिंह को अयोध्या का नया जिला आबकारी अधिकारी, सुशील कुमार मिश्रा सहायक आबकारी आयुक्त गंग डिस्टलरी संडीला में तैनात किया गया है। अतुल चन्द्र द्विवेदी जिला आबकारी अधिकारी महाराजगंज, मुबारक अली जिला आबकारी अधिकारी प्रतापगढ़ बनाए गए। राकेश कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ बने। सुदर्शन सिंह सहायक आबकारी आयुक्त पलिया आसवनी, खीरी में तैनात किए गए हैं। राम स्वारथ जिला आबकारी अधिकारी कुशीनगर बनाए गए।

 हुकुम सिंह जिला आबकारी अधिकारी शामली और कल्प नाथ रजक जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद, अखिलेश कुमार आर्य जिला आबकारी अधिकारी अमेठी, रवि शंकर प्रथम जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय जिला आबकारी अधिकारी अमरोहा, वरुण कुमार लाल जिला आबकारी अधिकारी कन्नौज, राजेन्द्र कुमार जिला आबकारी अधिकारी बुलन्दशहर बनाए गए हैं। मनीष कुमार जिला आबकारी अधिकारी झांसी बने, राजेन्द्र यादव जिला आबकारी अधिकारी प्रयागराज, संजय कुमार प्रथम जिला आबकारी अधिकारी पीलीभीत के पद पर तैनात किये गये हैं।



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें