लखनऊ: सीटीईटी का पेपर सामान्य रहा, 10 हजार ने छोड़ी परीक्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सीटीईटी की परीक्षा राजधानी के कई केंद्रों पर आयोजित हुई। प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न सामान्य थे। बीते वर्षों की अपेक्षा प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल सामान्य रहे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया गया। इसके मद्देनजर लखनऊ के 109 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई। प्रथम पाली में अभ्यर्थियों ने सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक पेपर दिया।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर जावेद खान ने बताया कि लखनऊ में कुल 109 केंद्र बनाए गए थे। 64 हजार 242 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 54 हजार 237 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 10,005 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बिजनौर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सीटीईटी परीक्षा (कक्षा छह से आठ) में शामिल हुई अभ्यर्थी मोनिका शुक्ला ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत आसान था। इस वर्ष पेपर का पैटर्न बदल गया था। जिससे प्रश्नों को पढ़ने में सरलता हुई। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों की अपेक्षा भाषा का प्रश्न पत्र भी बेहद सरल था।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


