लखनऊ: अकबर नगर के 17 और लोगों को मिला पीएम आवास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- कमिश्नर डॉ रोशन जैकब व एलडीए वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दिया आवंटन पत्र
लखनऊ। अकबर नगर के 17 और आवंटियों को पीएम आवास योजना के फ्लैटों का आवंटन पत्र दिया गया। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब, एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी तथा अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बुधवार को इन्हें आवंटन पत्र सौंपा। 50 से अधिक आवंटियों को एलडीए आवंटन पत्र दे चुका है। इन सभी को केवल पांच हजार रुपए पर प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन किया गया है।
लोगों को 10 साल की किश्तों पर मकान दिए गए हैं। अकबर नगर के लोगों ने कुकरैल नदी की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया है। जिसे तोड़ा जाना है। 22 जनवरी को अदालत के फैसले के बाद एलडीए कार्रवाई करेगा। इससे पहले प्राधिकरण लोगों को किस्तों पर मकान दे रहा है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh