BREAKING

लाला लाजपत राय का पूरा जीवन राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा : योगी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के पुरोधा, अपने अमर बलिदान से आजादी की अग्नि को तीव्र कर ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध ‘स्वराज’ का बिगुल फूंकने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’ योगी ने कहा, ‘‘उनका पूरा जीवन राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है।’’ लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब प्रांत में हुआ था। भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय को ‘पंजाब केसरी’ भी कहा जाता था। वर्ष 1928 में साईमन कमीशन के विरोध में हिस्सा लेने के दौरान लाठीचार्ज में घायल होने के बाद 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें