जौनपुर: गोबरा में कुश्ती दंगल 18 जनवरी को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। केराकत के अखाड़ा गोबरा गुरूदेवनगर पर 18 जनवरी को स्व. चंद्रदेव यादव चनरु पहलवान की पुण्यतिथि एवं पहलवानों की याद में जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वाधान व नीरज पहलवान के संयोजकत्व में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला केशरी, जिला कुमार, जिला अभिमन्यु एवं जिला बाल केशरी के खिताब के लिए कुश्ती होगी। कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 145 पहलवानों का बुधवार को वजन लिया गया। इस दौरान नीरज पहलवान, रामजनम यादव, गुलाब यादव, हजारा पहलवान, मंगला पहलवान, दिनेश पहलवान अन्य रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


