BREAKING

जौनपुर: अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक: डॉ. मनोज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती महाविद्यालय, चुरावनपुर में शुक्रवार को साइबर अपराध और बचाव विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष एवं साइबर जागरूकता समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने विविध प्रकार के साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 डॉ. मनोज ने कहा कि साइबर अपराध एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जो आधुनिक तकनीकी विकास के साथ साथ बढ़ रही है। इसमें ऑनलाइन फ्राड , वेबसाइट हैकिंग, फिशिंग, वायरस और अन्य तकनीकी आक्रमण शामिल हैं। इससे बचाव के लिए, हमें सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करना, अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना, साइबर सुरक्षा संबंधित समाचारों को ध्यान से सुनना और समय-समय पर अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को समीक्षा करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें भी साइबर अपराधों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहीं है और साइबर सुरक्षा नीतियों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि  साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और एक मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली को स्थापित करने से ही हम साइबर अपराधों के खिलाफ जीत पा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी साइबर अपराधों के प्रति खुद जागरूक हो और अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी निरंतर जागरूक करते रहे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, इंद्रभान यादव, विजय बहादुर पाल सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.




*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें