जौनपुर: समाजसेवी दिलीप ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र ट्रस्ट को सौंपे एक लाख मास्क | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिपिन सैनी
जौनपुर। जनपद के मूल रूप से निवासी समाजसेवी मिशन जिंदगी फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप तिवारी ने रविवार की शाम अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र ट्रस्ट के चंपत राय के वरिष्ठ सहयोगी कार्यवाहक विजेंद्र जी को सौंपे एक लाख मास्क। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होने के पूर्व यह मास्क कारसेवकपुरम में मन्दिर ट्रस्ट से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम लोगो के लिए सौपा गया है।
वही समाजसेवी दिलीप तिवारी ने बताया कि आगे भी पांच लाख सर्जिकल हैंड ग्लब्स संस्था के सहयोग द्वारा ताइवान से मगाया गया है जो दिल्ली पहुंच चुका है। जल्द ही मन्दिर ट्रस्ट को सौपा जाएगा आज मंदिर ट्रस्ट लोगो से मिलकर बैठक के दौरान दिलीप तिवारी ने जानकारी दी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व ही सर्जिकल ग्लब्स की खेप मन्दिर ट्रस्ट को सौंपी जाएगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |