जौनपुर: रासमंडल पार्क का 24 घण्टे में कराया जाए मरम्मत व सफाई: मनोरमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के ख्वाजादोस्त रासमंडल में युग पुरूष स्वामी विवेकानंद जी की एकमात्र मूर्ति व पार्क हैं जो काफी दिनों से उपेक्षित पड़ी थी मूर्ति मरम्मत व पार्क साफ सफाई नहीं होने से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर व संगत पंगत संगठन ने स्थानीय सभासद नंदलाल मौर्य व नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी मौर्य को अवगत कराया तो उन्होंने ने नगर पालिका के अधिकारियों को तुरंत आदेश दिया कि मूर्ति रंगाई मरम्मत व स्वामी विवेकानंद जी पार्क रासमंडल का कार्य 24 घण्टे में कराया जाए और कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के पार्क मूर्ति के सौंदर्यकरण के लिए दृढ़ संकल्प हैं नगर पालिका किसी प्रकार की कमी नहीं रखेगी स्वामी विवेकानंद ने तो पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया था।
नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश पर पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का मरम्मत रंगाई पुताई व सफाई अभियान सुरु कर दिया है। कायस्थ महासभा 2150 व संगत पंगत संगठन स्वामी विवेकानंद के जयंती 12 जनवरी पर उस पार्क में शाम साढ़े तीन बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजक गिरिजेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम सहसंयोजक संदीप श्रीवास्तव पत्रकार ने अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी मौर्य व सभासद नंदलाल यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |