BREAKING

जौनपुर: संविधान की रक्षा का लिया संकल्प | #NayaSaveraNetwork

Daily News,Local News,Jaunpur Live,Jaunpur,jaunpur news,Jaunpur Live News,Jaunpur Update,recent,

  • गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर पूरी आन बान और शान से तिरंगा फहराया गया। जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। 

इसी कड़ी में वाजिदपुर दक्षिणी में ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार जायसवाल ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों के अथक परिश्रम एवं संघर्ष के पश्चात् हमें आजादी मिली। आजादी मिलने के बाद आज के ही देश में संविधान लागू हुआ था। 

इसी संविधान के प्राविधानों के तहत हम सभी कर्तव्य पर अग्रसर हैं। हमें अपनी आजादी को अक्षुण्ण रखते हुए संविधान की रक्षा एवं महापुरुषों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना है। इस मौके पर अपना दल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल,सभासद अनिल यादव, सुरेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुधीर जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार नरेन्द्र की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें