जौनपुर: मोदी सरकार में हर वर्ग व जाति के लोग ले रहे है योजना का लाभ: बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork
- किसी प्रकार का नही है कोई भेद भाव: बीपी सरोज
- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
रामनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकास खण्ड के इटियावीर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर सासंद वीपी सरोज ने दीप प्रज्वलित कर चौपाल का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन सहित अन्य योजनाओं को बिना भेदभाव के हर वर्ग व जाति के पात्र व्यक्ति को दी जा रही है। पेंशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नही जा रहा है और अन्य समस्याओं को किन्ही कारणों से वंचित रहे हो उनको लिये सुनहरा अवसर है अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता सबंधित स्टाल पर दर्ज कराए जिससे सम्बंधित विभाग के अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान किया जायेगा।
प्रधानमंत्री आवास एव आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र वितरित किया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम के तहत पौष्टिक आहार का वितरण किया। छः माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्रसान किया। इसके पूर्व खण्ड विकास अधिकारी अभिनव कुमार सरोज व ग्राम प्रधान रेखा यादव व डॉ. विजय यादव ने बुके व अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन राजभर पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू, प्रमुख पति दयाराम पटेल, प्रधान बृज नारायण दुबे बच्चा राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर पटेल, चन्दू प्रजापति, प्रेम वेनवंसी, शेरा पटेल, एडीओ पंचायत त्रिभुवन सिंह यादव, विष्णु प्रिया सिंह, कमलेश सरोज, कृष्ण चन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश प्रजापति ने किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



