जौनपुर: राम नाम के रस में डूबा गोड़िला, निकली भव्य शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान शहर, नगर के साथ-साथ गांव में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीबीगंज चौकी अन्तर्गत गोड़िला फाटक बाजार में सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
गोड़िला गांव के मुख्य बाजार में स्थित राधा कृष्ण महादेव में पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर तीन बजे से विशाल भव्य शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव में भक्तिमय का प्रकाश डाला गया। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वक्रांगी केन्द्र संचालक पंकज जायसवाल द्वारा रथ पे सवार श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान का पूजा करते ही जय श्री राम के नाम से पूरा बाजार गूंजने लगा।
इस भव्य शोभायात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की झांकी आगे आगे पंजाबी ढोल भांगड़ा और डीजे पे भक्तगण नृत्य करते हुए गोड़िला फाटक बाजार से गोड़िला गांव भ्रमण किया, पड़ोसी गांव स्थित कुडियारी में पहुंचे यात्रा में आए राम भक्तो का पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह के निवास पर राम भक्तों का भव्य स्वागत किया गया।
घर-घर भगवा छाएगा रामराज फिर आएगा, जय श्री राम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। पूरा गांव भगवा रंग के जय श्री राम के झंडों से पटा हुआ नजर आया।
.jpg)
कार्यक्रम संयोजक अनूप जायसवाल ने बताया कि आज बहुत ही खुशी का दिन है हमारे प्रभु श्रीराम 500 वर्षों बाद अपने महल में विराजमान हुए हैं। यह दिन एक ऐतिहासिक दिन रहेगा, और हर साल 22 जनवरी को हमारे भक्तगण जय श्री राम के नाम से ऐसे ही प्रभु श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकालकर हर जगह भक्तिमय की प्रकाश डालने का काम करेगी।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि रवि यादव, अशोक सिंह, विनोद गुप्ता, सिब्बू सिंह, जगत नारायण गुप्ता, शुभम यादव, विकास यादव, राजकुमार अग्रहरि, अतुल जायसवाल, सुरेश गुप्ता, शुभम सिंह, आलोक सिंह, अंकित गुप्ता, नितिन गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, प्रदीप यादव, विवेक यादव, पप्पू भारती, सत्येन्द्र चौहान, आकाश चौहान, ललित सोनी, गोलू सोनी, सरवन गुप्ता, आकाश गुप्ता, शशिकांत विश्वकर्मा, आदि भक्तगण मौजूद रहें।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpg)
.jpg)


