जौनपुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हनुमान मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर। प्रधानमंत्री के आवाहन पर देशभर के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी सफाई अभियान चलाया गया।इस विशेष सफाई अभियान में रियल हीरो की मिशाल पैदा करने वाले क्षेत्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता के नेतृत्व में मंदिर के आसपास सफाई का कार्य किया गया।
इसके अलावा मंदिर के पास स्थित पोखरे के चबुतरे की भी साफ-सफाई किया गया। चन्दन सेठ ने इस विशेष अभियान का हिस्सा बन लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान दीपक दुबे, सुजीत चौरसिया, संगम जायसवाल,अ ख्तर अली, दिनेश जायसवाल, सुदर्शन मिश्रा समेत मंदिर के पुजारी भी साफ-सफाई में लगे रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


