जौनपुर: धर्मादेवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृद्धा आश्रम में बांटे गए कम्बल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के सैयदअलीपुर मोहल्ला स्थित वृद्धा आश्रम में मां धर्मादेवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कम्बल,साड़ी व मिठाई वितरित किया गया।ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे ट्रस्ट में जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों के सहयोग से हर जरुरतमंदो के लिए निरंतर/प्रतिवर्ष कुछ ना कुछ वृद्धाआश्रम एवं असहाय गरीबों की आवश्यकतानुसार वितरण कार्य किया जा रहा है।
वृंदाश्रम के वृद्धजनों ने कड़कड़ाती ठंड में कम्बल एवं साड़ी पाकर ट्रस्ट की सराहना की। इस मौके पर पत्रकार एकता संघ के प्रदेश मंत्री विशाल सेठ,संस्था कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, संस्था महामंत्री राजेश कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला, प्रदेश सचिव राहुल कुमार पाठक,संतोष शर्मा, सन्तोष प्रजापति, स्वदेश कुमार एवं ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |