BREAKING

जौनपुर: भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती राष्ट्रीय ​युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, सभी नगरवासियों, विद्यालय के छात्र—छात्राओं और महिलाओं समेत एक ऐतिहासिक और भव्य युवा चेतना शोभायात्रा निकाली गयी जो भण्डारी स्टेशन से कार्यक्रम स्थल बीआरपी कालेज के मैदान तक गयी। जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश जी, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद विक्रान्त खण्डेलवाल, जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह तथा संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के हाथों दीप प्रज्ज्व​लन करके किया गया। 

जौनपुर: भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक | #NayaSaveraNetwork

दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् ​कार्यक्रम स्थल से गाया गया। जिसमें लगभग 5 हजार लोग उपस्थित रहे। साथ ही साथ इसी समय पर शहर के विभिन्न स्थानों, विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में भी दोपहर 2:15 बजे वन्दे मातरम् गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए अपने पूर्व के कार्यों के विषय में तथा आने वाली योजनाओं के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद शौर्य द्वारा यह भव्य आयोजन ऐतिहासिक है और निश्चित ही संस्था आने वाले समय में इतिहास रचेगी। 

जौनपुर: भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक | #NayaSaveraNetwork

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐसे बहुत सारे विचार प्रवाह संगठन निरंतर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रह हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द जी के ऊपर एक कविता पाठ किया, जिसने उपस्थित समस्त जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य वक्ता विक्रान्त खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द भारत विकास परिषद परिवार के आदर्श हैं इस​लिये स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का यह कार्यक्रम हर जगह आयोजित है लेकिन शौर्य शाखा द्वारा किया गया यह भव्य कार्यक्रम ऐतिहासिक है।

 उन्होंने इसके लिये अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा ​कि लगभग 15 वर्षों से अपने कार्यकाल में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का इतना भव्य उत्सव नहीं देखा। इसके लिये उन्होंने अध्यक्ष सहित शौर्य परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि और सम्मानित मंच के द्वारा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। 

जौनपुर: भारत विकास परिषद शौर्य ने वन्दे मातरम् महासमूह गान करके रचा ​इतिहास: प्रान्त प्रचारक | #NayaSaveraNetwork

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद राम त्रिपाठी, जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, सचिव डा. आनन्द प्रकाश, प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्य, सह प्रकल्प प्रमुख आनन्द देव वर्मा, संजीव पाण्डेय, पंकज सिंह, अ​तुल जायसवाल, अवधेश गिरी, जनार्दन पाण्डेय, जयशंकर सिंह, प्रशान्त सिंह लकी, चंचल पाठक, आनन्द अस्थाना, राजेश, प्रमोद ​सैनी, सुजीत यादव, सन्दीप चौधरी, अमरनाथ पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल, डा. संदीप मौर्य, अमित निगम, प्रमोद शुक्ल, डा. वीके यादव, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय तथा हर्षित गुप्ता ने किया।


*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें