नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश के इंदौर के लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पाने पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुरस्कृत किया। नयी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|