BREAKING

हिमाचल राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई तौर पर स्थानीय लोगों को बसाने तथा इन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं सृजित करने का विशेष तौर पर आग्रह किया ताकि इन सुविधाओं का लाभ स्थानीय लोगों को भी प्राप्त हो सके।

 उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती और नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियानों के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। राज्यपाल ने कहा कि गत वर्ष उन्होंने वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत किन्नौर जिला के विभिन्न गांवों, सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की विभिन्न चौकियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिला में इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों से स्थानीय लोगों का पलायन रोकने के दृष्टिगत अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें