BREAKING

आप सभी को भारतीय थल सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: पुष्पेन्द्र सिंह | #NayaSaveraNetwork

आप सभी को भारतीय थल सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: पुष्पेन्द्र सिंह | #NayaSaveraNetwork

🇮🇳जय हिन्द🇮🇳जय भारत🇮🇳

“शूर हो सपूत हो, माँ भारती के पूत हो

मौके पर जूझते…..वैसे शांतिदूत हो।

छाती फौलाद की, वज्र भरे प्राण

बढ़ चलो जवान, बढ़ चलो जवान।”


अदम्य साहसी,अति अनुशासित,अद्भुत पराक्रमी भारतीय सेना के वीर जवानों,पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं।

देश के वीर सपूतों ने सदैव अपने अदम्य साहस,वीरता एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ माँ भारती की रक्षा करते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

'प्रबल और सक्षम' भारतीय सेना वीरता, साहस, बलिदान एवं दृढ़ता की पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए शांति व सम्मान के लिए निरंतर सेवारत है।

मातृभूमि की रक्षा हेतु प्रति पल अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के वीर जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ सेवा भावना पर पूरे हिंदुस्तान को गर्व है।

आप सभी को थल सेना दिवस की समस्त शुभकामनाएं।

#JaiHind 🇮🇳

🖊पुष्पेन्द्र सिंह

(जनसेवक-मछलीशहर,जौनपुर)

#ArmyDay2024



नया सबेरा का चैनल JOIN करें