BREAKING

स्कूटर और बाइक की टक्कर में पांच की मौत, एक घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बेरहामपुर। ओडिशा के गंजाम में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई और दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। 

पुलिस के अनुसार घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है। रजनी की 43 वर्ष थी और अन्य सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें