मुंबई के अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के विक्रोली पूर्व इलाके में एक अस्पताल में शनिवार मध्यरात्रि के बाद आग लग गयी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विक्रोली पूर्व इलाके के डॉ. अंबेडकर अस्पताल में आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के समय मौजूद छह मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |