BREAKING

ठाणे में लगी आग, 2 वाहन जल कर खाक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

महाराष्ट्र। ठाणे शहर में बुधवार तड़के एक आवासीय इमारत के परिसर में आग लगने से एक-एक चारपहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि श्रीरंग सोसाइटी की इमारत के भूतल पर सुबह चार बजकर 40 मिनट पर आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका। 

उन्होंने बताया कि आग से विजय पाले नामक व्यक्ति का एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, मंगलवार रात करीब 11 बजे मुंब्रा बाईपास मार्ग पर आग लगने सेपान की दुकान जलकर स्वाहा हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें