BREAKING

राम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ के बीच अयोध्या में प्रवेश बंद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के वास्ते उमड़ी भारी भीड़ के बाद अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 23 जनवरी को मंदिर में भारी भीड़ के मद्देनजर अयोध्या धाम न आयें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी वाहन मार्गों को डायवर्ट कर दिया गया है और पैदल आने वाले भक्तों को भी अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, “अयोध्या जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया जाता है कि वे भारी भीड़ के कारण 23 जनवरी को न जाएं। भीड़ के मद्देनजर अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों के मार्ग बदल दिये गये हैं और पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को भी अभी रोका जा रहा है।”

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें