BREAKING

लोकसभा चुनाव अप्रैल में होगा? क्या है EC के वायरल लेटर का सच, पढ़िए यह खबर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीख वाला एक लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस लेटर के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए पत्र में ऐसा संकेत दिया गया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से शुरू होगा। वायरल नोटिफिकेशन में संबंधित अधिकरियों को इसी तारीख को ध्यान में रखकर बाकी चीजें प्लान करने का सुझाव दिया गया है। अब चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी की है।


वायरल लेटर पर चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया कि लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव संबंधी गतिविधियों की योजना बनाने और उसे समय पर पूरा करने की जरूरत है। चुनाव आयोग के योजनाकार इस संबंध में योजनाएं बना रहे हैं। आयोग ने कहा कि यह भी चर्चा चल रही है कि लोकसभा का चुनाव किस तारीख से किस तारीख तक रखा जा सकता है। इसी दौरान चुनाव की संभावित तारीखों पर भी चर्चा चल रही है और इस बारे में अधिकारियों को अपडेट भी दिया जा रहा है।

19 जनवरी को जारी किया गया लेटर अधिकारियों के लिए

इस बात पर जोर देते हुए कि इनमें से अधिकांश गतिविधियों को जिला चुनाव अधिकारियों/रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर किया जाता है, तो इसी संबंध में उन्हें 19 जनवरी को एक लेटर जारी किया गया था। चुनाव आयोग ने बयान में स्पष्ट किया कि चुनाव की संभावित तारीख 16 अप्रैल जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल है, वो चुनाव की संभावित तारीख के तौर पर सुझाव दिया गया था।

लेटर में दी गई तारीख बस एक सुझाव

चुनाव आयोग ने दोहराया कि वायरल लेटर में दी गई तारीख बस एक सुझाव है, और यह जरूरी नहीं है कि इसी तारीख से चुनाव होंगे। तारीख इसलिए दी गई थी ताकि संबंधित अधिकारी जिला स्तर पर चुनाव की योजनाओं को समय पर पूरा कर सकें और व्यवस्था बना सकें। आयोग ने बताया कि चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस स्पष्टीकरण के साथ ही आयोग ने उम्मीद जताई की चुनाव की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर विराम लग जाएगा। 


Viral letter

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD





नया सबेरा का चैनल JOIN करें