BREAKING

मुंबई: मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों एक लाख रुपए का चेक पाकर पुरस्कृत हुए ध्रुव परितोष सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारत के 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांद्रा स्थित कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ठाकुर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्र ध्रुव परितोष सिंह को स्वास्थ्य और उससे जुड़ी संकल्पना को लेकर बनाए गए नए प्रोजेक्ट के चलते एक लाख रुपए का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। महाराष्ट्र के कौशल विकास और रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक जीशान सिद्दीकी, आईएएस ओपी गुप्ता तथा आईएएस राजेंद्र भोसले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्रुव को यह पुरस्कार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किया गया। 

 ध्रुव को पुरस्कृत किए जाने पर समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ,हरेंद्र सिंह, आरपी भाई, अरुण भाई, सतीश भाई, राजन मिश्रा, रमेश सिंह, संजय सिंह, विंध्य सिंह, नीरज, अजय सिंह ,अजीत सिंह, शाखा प्रमुख संदीप, सुभाष सिंह, दिवाकर सिंह, प्रभाकर मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा,निलेश पोफले, राजन मिश्रा, अभिषेक दुबे, राम पराई समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए ध्रुव को बधाई दी।



*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें