BREAKING

बस की चपेट में आए साइकिल सवार दंपति की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में आज शाहगढ़ से बंडा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से साइकिल पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर बस जप्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह पटारी निवासी कल्याण सिंह आदिवासी अपनी पत्नी दीपरानी के साथ साइकिल से जा रहा था।तभी शाहगढ़ से बंडा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस को देखकर दोनों घबरा गए और बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें