प्रयागराज जंक्शन, छिवकी स्टेशनों पर चेकिंग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज शशिभूषण और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में प्रयागराज स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 499 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 3,32,000 वसूले गए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज संजय कुमार गौतम एवं मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला के नेतृत्व में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चेकिंग हुई।
चेकिंग अभियान में इस रूट से गुजरने वाली सभी सवारी गाड़ियों समेत रेलवे स्टेशन पर भी जांच की गई। 200 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया और जुर्माना स्वरूप 1,83,900 रुपये वसूल किए गए। अन्य मामलों में 294 लोंगो को पकड़ा गया जिनसे 1,47,600 जुर्माना वसूल किया गया। पांच लोगों को गंदगी फैलाते पकड़ा गया। कुल 17 ट्रेनों को चेक किया गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |