कैरम: जूनियर नेशनल के लिए यूपी की टीम चयनित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। तमिलनाडु के मदुरई में 10 से 13 फरवरी के बीच होने वाली 48वीं जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप 2023-24 के लिए उत्तर प्रदेश कैरम की टीम घोषित कर दी गई। यूपी कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद के अनुसार अंडर-18 आयु वर्ग में छह सदस्यीय टीम में कृष्ण दयाल यादव, प्रियांशु यादव, सुभान, हर्षित, केसरी, अखिल सिंह और शहाबुद्दीन हैं। यूथ वर्ग में आदिल अहमद, समद अख्तर चयनीत हुए हैं। अंडर-18 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में रिश्ता केसरी, सौम्या यादव, अंशिका सिंह, आर्या यादव, आंचल यादव, सलोनी मिश्रा चुनी गई हैं। यूथ वर्ग की दो सदस्यीय टीम में मंतशा इकबाल और ऋतंभरा चयनित हुई हैं। पुरुष वर्ग के टीम मैनेजर विनोद यादव और बालिका वर्ग की टीम मैनेजर रीनी श्रीवास्तव हैं।


