मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, महाकौशल को देंगे करोड़ों की सौगात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज जबलपुर में मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी। इसके साथ ही डॉ यादव महाकौशल क्षेत्र को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सबसे पहले यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद वे जन आभार यात्रा में शामिल होंगे और स्थानीय गेरीसन ग्राउंड में लगभग 410 करोड़ रुपए की लागत के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ लोकार्पण करेंगे। वे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर मे 85 पी.जी. सीट वृद्धि निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री बरगी डूब क्षेत्र के ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित कर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण के तहत 1414 पट्टे वितरण करेंगे। शाम को जबलपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी।


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें