BREAKING

मुंबई: दादर में बीएमसी स्कूलों ने धूमधाम से मनाया बालकोत्सव | #NayaSaveraNetwork


मुंबई: दादर में बीएमसी स्कूलों ने धूमधाम से मनाया बालकोत्सव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई मनपा के जी/दक्षिण विभाग में धूमधाम से बालकोत्सव मनाया गया। डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर स्पेशल स्कूल समेत २० अन्य स्कूलों ने बाल महोत्सव में भाग लिया। डॉ बाबा साहेब आंबेडकर स्पेशल स्कूल के विद्यार्थियों को रामायण के पात्रों की प्रभावशाली प्रस्तुति से दीनानाथ थिएटर में होने वाली प्रभु श्रीराम नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला।

मुंबई: दादर में बीएमसी स्कूलों ने धूमधाम से मनाया बालकोत्सव | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि उप शिक्षणाधिकारी सीमा चतुर्वेदी एवं अधीक्षिका छाया साल्वे ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। सर्वश्रेष्ठ कौन"? ऐसे प्रश्न पूछकर, आगामी भविष्य के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन उप शिक्षणाधिकारी ने किया। सीमा चतुर्वेदी ने सभी बच्चों की प्रतिभा पर गौर किया और सभी की बहुत सराहना की।अधीक्षिका छाया साल्वे ने कलाकार विद्यार्थियों को बड़े ही सूक्ष्म रूप से निरीक्षण किया। कम समय में बच्चों के ज्ञानवर्धक नाटकों का प्रदर्शन देखकर सभी उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत ही खुशी व्यक्त की। 

प्रथम स्थान-सीताराम मिल कंपाउंड उ.प्र. मराठी शाला, दूसरा स्थान -वर्ली सी फेस उ.प्रा.इंग्लिश शाला, तीसरा स्थान वरली नाका उ.प्र.मराठी शाला, उत्तेजनार्थ पुरस्कार आदर्श इंग्लिश स्कूल को मिला। प्रशासनिक अधिकारी वर्षा गांगुर्डे ने बच्चों के नाटकों के माध्यम से छात्रों द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला और छात्रों और शिक्षकों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। विभाग निरीक्षक रूता वानखेड़े ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानाध्यापिका रमा चौबे व विद्यालय के सभी कर्मचारियों के भरपूर सहयोग और मेहनत के कारण कार्यक्रम बेहद सफल रहा।


*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें