भाजपा नेता एड. रूद्रमणि पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कल्याण। उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के अध्यक्ष संजय पांडे ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी दिलाने की दिशा में जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में उन्होंने कल्याण लोक सभा को लेकर विधानसभा संयोजक की नियुक्ति की है। अजय मिश्रा को लोकसभा संयोजक की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ एडवोकेट रूद्रमणि पांडे को उल्हासनगर विधानसभा संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। सूर्यकांत त्रिपाठी को अंबरनाथ, विजय उपाध्याय को कल्याण पूर्व, आरपी मिश्रा को डोंबिवली, राजन पांडे को कल्याण ग्रामीण तथा दीनानाथ पांडे को मुंब्रा कलवा विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। एडवोकेट रूद्रमणि पांडे कानून के अच्छे जानकार हैं। यही कारण है कि उनको लीगल सेल के जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा चुकी है। उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, प्रदीप रामचंदानी, डॉ संजय गुप्ता, दिनेश अग्रहरि समेत अनेक बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |