BREAKING

भायंदर: ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से महापालिका में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार: रवि व्यास | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास ने मीरा भायंदर महानगरपालिका में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से पाँच सौ करोड़ के भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की किस तरह शहर के कचरा व्यवस्थापान और साफ सफाई के टेंडर में नियमों को ताक पर रखकर ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेका दिया गया और मनपा अधिकारीयों की मिलीभगत से जनता के पैसो की बर्बादी करते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया.

उन्होंने बताया की किस तरह कंपनी अपने कर्मचारियों का हक़ मारकर मोटा मुनाफा कमा रही है और उसका एक हिस्सा अधिकारियो को दिया जा रहा है. एड रवि व्यास ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से कंपनी का टेंडर रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ एंटीकरप्शन ब्यूरो से जाँच करवाईं जाए.इस बारे में एड रवि व्यास ने इस घोटाले के सभी कागजात के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महापालिका आयुक्त से लिखित शिकायत भी की है।


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें