BREAKING

राम आगमन एवं नववर्ष पर बेस्टी एजु. द्वारा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaveraNetwork

राम आगमन एवं नववर्ष पर बेस्टी एजु. द्वारा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर के तत्वाधान एवं मुंबई इकाई के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन शुक्रवार दिनांक 12 जनवरी 2024 को जूम एप की माध्यम से फेसबुक लाइव किया गया।

कवि सम्मेलन का संयोजन संस्थापक डॉ. बैजनाथ शर्मा 'मिंटू'ने किया।जिसकी अध्यक्षता लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार आर.पी. ठाकुर ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार एवं भारतीय जनभाषा प्रचार समिति अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज तथा डॉ. शोभा स्वप्निल खंडेलवाल मुंबई उपस्थित थी।उक्त कवि सम्मेलन अयोध्या में राम आगमन एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा नूतन वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में रखा गया।

आमंत्रित विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में गोंडा से सुधीर श्रीवास्तव, रायबरेली से राजकरन सिंह, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी नारायण सेन तथा पुष्प लता भार्गव सुनंदा,ठाणे महाराष्ट्र से अंकिता पिजुष शहा, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से रमेश चंद्र नंदवंशी,शिक्षिका सुनीता श्रीवास्तव, मुंबई से ईश्वर मौर्य अबोध,दिल्ली से एडवोकेट जयसिंह मान, पटना बिहार से डॉक्टर अंकेश कुमार एवं मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन मुंबई इकाई अध्यक्ष दीप ने किया।

आमंत्रित सभी साहित्यकारों ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र का गुणगान एवं श्रीराम के  पुनर्गामन पर खुशी व्यक्त करते हुए नववर्ष को सम्मान देते हुए खूबसूरत काव्य पाठ किया।जूम एप के माध्यम से फेसबुक लाइव पर सैकड़ों श्रोता साहित्यकारों ने अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आनंद उठाया।अंत में संस्थापक डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मिंटू ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कवि सम्मेलन का समापन किया।


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें