नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच गोरखपुर जिले के रामामऊ में सरयू तट पर स्थित 16वीं शताब्दी के 'श्री ठाकुर द्वारा मंदिर' को भी सजाया-संवारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के अत्यंत प्राचीन 'श्री ठाकुर द्वारा मंदिर' के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की तैयारी जोर शोर से जारी है। लखनऊ से करीब 318 किलोमीटर और अयोध्या से 135 किलोमीटर दूर राम जानकी पथ पर गोरखपुर जिले के गोला उपनगर से सटे सरयू तट पर रामामऊ बसा है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|