अभिनेता राकेश मिश्रा का गाना कमर हिलेला रिलीज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जानेमाने गायक-अभिनेता राकेश मिश्रा का गाना कमर हिलेला रिलीज हो गया है। कमर हिलेला गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज हुआ है। इस गाने को राकेश मिश्रा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाना कमर हिलेला को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना सबों को झूमने पर मजबूर कर देगा। गाने की खास बात यह है कि इसमें ऑडियंस को मनोरंजन का हर मसाला मिलने वाला है।
इसलिए मैं अपने चाहने वाले फैंस और भोजपुरी के श्रोतागणों से आग्रह करूंगा कि आप मेरे इस गाने को खूब सुने और इतना वायरल कर दें कि पूरा म्यूजिक इंडस्ट्री हिल जाए।इस गाने को टी-सीरीज के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर बनाया गया है। टी-सीरीज के साथ हम आने वाले दिनों में वऔर भी कई धमाकेदार गाने लेकर आएंगे, जिसके लिए सभी तैयार रहें।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



