जौनपुर: दारूल इरफान में मना 75वाँ गणतंत्र दिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला बोदकरपुर स्थित मदरसा दारूल इरफान में 75 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडारोहण मदरसा के प्रधानाचार्य मुर्तजा हसन मदनी ने किया। तत्पश्चात मदरसा के बच्चो ने नात, गीत, गजल तथा संविधान पर भाषणों के साथ इस महत्वपूर्ण दिन को यादगार बनाया।
मदरसा के स्टाफ द्वारा भारत के संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन आरिफ अंसारी ने किया। इस अवसर पर सरफराज अहमद, शाहीन आरा, परवीन अंसारी, सिबगतुल्लाह अंसारी, अब्दुल्लाह, अकबर खान, आरिफ, शमशाद, परवेज, अब्दुर्रहीम आदि शामिल रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent
.jpg)
.jpg)
.jpg)


